Bharat Gaurav Award

Bharat Gaurav Award

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के ऑडोटोरियम में विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के वार्षिक अधिवेशन में अकादमी के सचिव डॉ. आनन्द भारद्वाज को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों के साहित्यकारों, कवियों और विद्वानों को सम्मानित किया गया। संस्कृत अकादमी के शोध अधिकारी डॉ. हरीशचन्द्र गुरुरानी व प्रकाशन अधिकारी किशोरी लाल रतूड़ी को विक्रमशिला हिन्दी साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
अकादमी के सचिव डॉ. आनन्द भारद्वाज ने कहा कि साहित्यकार समाज के पथ प्रदर्शक होते ह और उनके साहित्य लेखन से समाज प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त कर जीवन को समुन्नत करता है। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. श्यामवीर सैनी ने संस्कृत और हिन्दी भाषा के समन्वय को बताते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के श्लोकों और हिन्दी भाषा के साहित्य से समन्वित कविताओं के उच्चारण से बच्चों में हलकाने से सम्बन्धित दोष दूर होते हैं। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. गोपाल नारसन ने सभी आगन्तु अतिथियों, कवियों एवं साहित्यकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के कुल सचिव डॉ. प्रेमचन्द्र पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रीतम शाह, उपकुलपति डॉ. दयानन्द जैसवाल, ब्रह्मकुमारी मंजू, डॉ. विनोद बब्बर, डॉ. विनोद कुमार राय, आचार्य भानुमित्र शर्मा, डॉ. सत्यानंद बड़ोनी, डॉ. ज्ञानेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
SANATAN OTT - Enhanced Footer