बड़ी खबर : उत्तराखण्ड सरकार में मदन कौशिक की चौथी बार हुई इंट्री ,राज्य के भारी क़द्दावर नेता। आखिर कैसे और क्या ? Tap कर जाने

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड सरकार में मदन कौशिक की चौथी बार हुई इंट्री ,राज्य के भारी क़द्दावर नेता। आखिर कैसे और क्या ? Tap कर जाने

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
देहरादून / हरिद्वार। धामी कैबिनेट में मंत्रिपद की शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों में से एक नाम मदन कौशिक का है, जो हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता के रूप माने जाते हैं। मदन कौशिक चौथी बार सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। खास बात ये है कि 2002 से लेकर आज तक पांचों विधानसभा चुनाव जीते हैं।
शुक्रवार की सुबह लोकभवन में  राज्यपाल ने मदन कौशिक को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। 2021-22 में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धामी मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले कौशिक निशंक, खंडूरी और त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। त्रिवेंद्र सरकार में वह सरकार के प्रवक्ता भी रहे। इतना ही नहीं निशंक ,खंडूरी और त्रिवेंद्र सरकार में भरी भरकम मंत्रिमंडल भी संभाल चुके है। 
धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार  कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।
SANATAN OTT - Enhanced Footer