दूसरो से इन चीज़ो को लेने से आपको हो सकती है धन संबंधी समस्याएं। आखिर क्या

दूसरो से इन चीज़ो को लेने से आपको हो सकती है धन संबंधी समस्याएं। आखिर क्या

वास्तु शास्त्र में दो तरह की ऊर्जा बताई गई हैं। एक सकारात्मक और नकारात्मक, जहां सकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में सुख-शांति लाती है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा घर में आने से परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए हमें कुछ चाजों को उधार में किसी से लेते समय ध्यान रखना चाहिए। इन चीजों को किसी से लेने से आपको धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, कुछ चीजों को उधार में लेने से आपकी सेहत और भाग्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए जानते  हैं हरिद्वार स्थित नारायणी शिला मंदिर के संचालक और ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी जी से कि किन चीजों को उधार में लेने से बचना चाहिए।

शंख माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रिय है और शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए भूलकर भी अपने घर का शंख किसी को न दें, इससे आपको धन हानि उठानी पड़ सकती है। शंख देने का अर्थ होता है कि आप उस व्यक्ति को अपने घर की लक्ष्मी दे रहे हैं। अगर किसी कारण से आपने किसी को शंख दिया है, तो उसे गंगाजल से धोकर ही पुनः प्रयोग करें।

SANATAN OTT - Enhanced Footer